Millions of titlesEvery book you're looking for
Carbon-neutral shippingFree on orders over $39.99
Fast shipping worldwideDelivered to your door
यह हास्य और रोमांच के दो लघु उपन्यासों का संकलन है। चंद्रभवन तृप्तिभवन दो मित्रों की आपस में गुत्थमगुत्था उलझी हुई प्रेम कहानियों की हास्य रस से भरपूर दास्तान है। केशव और दीपा का प्रेम इसलिए आगे नहीं बढ़ पा रहा है कि केशव सर्वथा धनहीन है। उसके धनवान होने की चाभी उसके मित्र माधव के पास है। माधव की प्रेमिका कांता का विवाह केशव से होना तय है। इस गुत्थी को सुलझाने के लिए चारों एक योजना बनाते हैं जिसमें मुख्य भूमिका एक ककड़ी की होती है... हास्य रस से भरपूर अनोखे पात्रों की अनूठी कहानी।विषकन्या, एक डिफेंस कन्या सरिता की रोमांचक कहानी है। सरिता को कोई ट्रैक कर रहा है और समय-समय पर उसे गुमनाम फोन करता है या ईमेल भेजता है। सरिता एक डिटेक्टिव एजेंसी के पास जाती है, फिर आरंभ होता है एक रोलर-कोस्टर घटनाक्रम जिसमें आत्महत्या है, रहस्य है, रोमांच है और भरपूर हास्य तो है ही।
- Author:
- Mathura Kalauny
- Publisher:
- Notion Press
- Publication Date:
- January 27, 2021
- Number of pages:
- 290 pages
- Language:
- Hindi
- Binding:
- Paperback
- ISBN-10:
- 1637455038
- ISBN-13:
- 9781637455036